0 से 1000 Subscribers और 4000 Watch Time कैसे बढ़ाये
आज के समय में YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि online earning का एक बड़ा source बन चुका है लाखों creators YouTube से हर महीने हजारों और लाखों रुपये कमा रहे हैं।
लेकिन YouTube से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको YouTube Monetization Requirements पूरी करनी होती हैं।
अगर आप भी YouTube से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको यह दो चीजें पूरी करनी होंगी
• 1000 Subscribers
• 4000 Watch Hours
पिछले 12 महीनों में बहुत से नए creators महीनों तक videos upload करते रहते हैं लेकिन उनका watch time और subscribers नहीं बढ़ता है
इसका कारण अक्सर सही strategy का न होना होता है अगर आप सही planning और smart strategy अपनाते हैं तो कुछ महीनों में ही 1000 subscribers और 4000 watch hours पूरा किया जा सकता है।
इस article में हम विस्तार से समझेंगे कि YouTube monetization के लिए watch time और subscribers जल्दी कैसे बढ़ाएं।
YouTube Monetization Requirements क्या हैं?
YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको YouTube Partner Program में शामिल होना पड़ता है इसके लिए आपको कुछ conditions पूरी करनी होती हैं।
1. 1000 Subscribers
आपके channel पर कम से कम 1000 subscribers होने चाहिए Subscribers का मतलब है कि viewers आपके channel को follow कर रहे हैं और आपकी videos देखना चाहते हैं।
2. 4000 Watch Hours
आपकी videos को पिछले 12 महीनों में कुल 4000 घंटे देखा जाना चाहिए। यह watch time सिर्फ long videos से count होता है।
3. Community Guidelines Follow करना
आपके channel पर कोई copyright strike या community violation नहीं होना चाहिए।
4. Two Step verification
आपके Google account में two step verification enable होना जरूरी है। जब आप इन सभी conditions को पूरा कर लेते हैं तब आप YouTube monetization के लिए apply कर सकते हैं।
1000 Subscribers जल्दी कैसे बढ़ाएं
Subscribers बढ़ाने के लिए आपको सिर्फ videos upload करने से ज्यादा smart तरीके अपनाने होंगे।
1. Problem Solving Videos बनाएं
जो videos viewer की problem solve करती हैं वे सबसे ज्यादा subscribe दिलाती हैं।
उदहारण : अगर कोई viewer search करता है
• phone slow kaise thik kare
• whatsapp hack hone se kaise bachaye
और आपकी video उसकी problem solve कर देती है तो वह आपके channel को subscribe कर सकता है।
2. Series Videos बनाएं
Series videos viewers को channel से जोड़े रखते हैं।
उदहारण
Part 1 – Mobile Hidden Settings
Part 2 – Secret Android Tricks
Part 3 – Useful Smartphone हैक्स
जब viewers को पता होता है कि अगला part आने वाला है तो वे channel subscribe करने की संभावना ज्यादा होती है।
3. Clear Call To Action दें
बहुत से creators viewers से subscribe करने के लिए कहते ही नहीं हैं। Video के बीच में या अंत में viewers से कहें अगर आपको ऐसी useful videos पसंद हैं तो channel को subscribe जरूर करें।
यह simple technique subscribers बढ़ाने में बहुत मदद करती है।
4. Valuable Information दें
अगर आपकी videos में viewers को useful knowledge मिलती है तो वे आपके channel को follow करना चाहते हैं।
उदाहरण
अगर आप technology channel चलाते हैं तो आप topics cover कर सकते हैं
• hidden smartphone settings
• useful mobile apps
• whatsapp tricks
• online earning tools
ऐसा content viewers को attract करता है।
4000 Watch Time जल्दी कैसे पूरा करें
Watch time पूरा करना अक्सर सबसे मुश्किल part होता है। लेकिन कुछ smart strategies से इसे तेजी से बढ़ाया जा सकता है।
1. Long Informative Videos बनाएं
Long videos से watch time तेजी से बढ़ता है।
अगर आपकी videos सिर्फ 1 या 2 मिनट की हैं तो watch time कम होगा।
Ideal video length
8 से 12 मिनट इस length की videos audience को ज्यादा engage करती हैं।
Example Calculation
अगर आपकी video 10 minutes की है और 1000 लोग उसे देखते हैं।
Average watch time 5 minutes है।
तो watch time होगा
1000 × 5 = 5000 minutes
यानि लगभग 83 watch hours
2. Tutorial Videos बनाएं
Tutorial videos का watch time अक्सर ज्यादा होता है क्योंकि viewers उन्हें पूरा देखते हैं।
Example topics
• YouTube channel kaise banaye
• mobile phone fast kaise kare
• free AI video kaise banaye
ऐसी videos viewers को शुरुआत से अंत तक देखने के लिए मजबूर करती हैं।
3. Evergreen Topics चुनें
Evergreen topics वे होते हैं जिनकी demand हमेशा रहती है।
उदहारण
• mobile tips
• whatsapp tricks
• youtube tips
• online earning
अगर आपकी video evergreen topic पर है तो उसे लंबे समय तक views मिल सकते हैं इससे watch time लगातार बढ़ता रहता है।
4. Videos को आपस में connect करें
अगर viewer आपकी एक video देखता है और फिर दूसरी video भी देख लेता है तो watch time कई गुना बढ़ सकता है।
उदाहरण
Video के अंत में कहें अगर आप और useful mobile tricks सीखना चाहते हैं तो ऊपर वाली video जरूर देखें।
इससे viewers दूसरी videos भी देख सकते हैं।
Watch Time बढ़ाने का Real Example
मान लीजिए आपने नया YouTube channel शुरू किया है। आप हर हफ्ते 2 long videos upload करते हैं।
1 महीने में 8 videos अगर हर video पर सिर्फ 1500 views आते हैं और average watch time 4 minutes है।
Calculation
1500 × 4 = 6000 minutes
8 videos के लिए
6000 × 8 = 48000 minutes
यानि लगभग 800 watch hours
अगर यही strategy 5 महीने तक जारी रहती है तो
800 × 5 = 4000 watch hours और इसी दौरान subscribers भी 1000 के आसपास पहुँच सकते हैं।
Watch Time और Subscribers बढ़ाने के Extra Tips
1. Social Media का Use करें
अपनी videos को share करें
• Facebook groups
• WhatsApp
• Telegram
• Instagram
इससे शुरुआती views मिल सकते हैं।
2. Trending Topics पर Video बनाएं
जब कोई नया feature या update आता है तो उस पर जल्दी video बनाएं।
उदहारण
• new WhatsApp features
• latest Android update
• new AI tools
Trending topics पर videos जल्दी viral हो सकती हैं।
3. Collaboration करें
अगर आप दूसरे YouTubers के साथ collaboration करते हैं तो उनकी audience भी आपके channel तक पहुँच सकती है।
Beginners की Common mistake
बहुत से नए creators कुछ गलतियाँ करते हैं जिनकी वजह से उनका channel grow नहीं कर पाता।
• Fake subscribers खरीदना
• Watch time buy करना
• Sub4Sub करना
• Random content upload करना
• Quality ignore करना
YouTube algorithm organic growth को ही promote करता है इसलिए shortcuts से बचना चाहिए।
Conclusion
YouTube monetization पाने के लिए 1000 subscribers और 4000 watch time पूरा करना जरूरी है।
अगर आप
• useful videos बनाते हैं
• long informative content बनाते हैं
• evergreen topics चुनते हैं
• viewers को दूसरी videos देखने के लिए encourage करते हैं
तो आप कुछ महीनों में ही monetization achieve कर सकते हैं।
YouTube success एक long term process है। अगर आप लगातार मेहनत करते रहेंगे तो आपका channel धीरे-धीरे grow होने लगेगा।
यह भी ज़रूर पढ़े
FAQ (Frequently Asked Questions)
1. 1000 subscribers और 4000 watch time पूरा करने में कितना समय लगता है?
अगर आप regular videos upload करते हैं और सही strategy अपनाते हैं तो आमतौर पर 3–6 महीने में यह target पूरा हो सकता है।
2. Watch time जल्दी कैसे बढ़ाया जा सकता है?
Long videos बनाकर, tutorial content बनाकर और viewers को दूसरी videos देखने के लिए encourage करके watch time बढ़ाया जा सकता है।
3. क्या YouTube Shorts से watch time count होता है?
नहीं, Shorts से मिलने वाला watch time 4000 watch hours में count नहीं होता।
4. Monetization के बाद YouTube से कितनी कमाई होती है?
YouTube की कमाई views, niche और audience location पर depend करती है। कई creators Ads, sponsorship और affiliate marketing से अच्छी income करते हैं।
Comments
Post a Comment